{"_id":"5f206c128ebc3e63a81dce56","slug":"hathras-three-vehicles-filled-with-cattle-being-taken-for-cutting-seven-arrested-hathras-news-ali239835084","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: काटने के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरी तीन गाड़ियां पकड़ीं, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: काटने के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरी तीन गाड़ियां पकड़ीं, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: चंदपा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन में ठूंस-ठूसकर भरे मवेशी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा पुलिस ने दो कैंटर व एक मैक्स गाड़ी चालक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। यह इन गाड़ियों में पशुओं को कट्टी के लिए लादकर ले जा रहे थे। गाड़ियों में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। इनमें से कुछ तो गाड़ी में मृत अवस्था में थे। शेष पशुओं को पुलिस ने कुछ किसानों के हवाले कर दिया।
कोतवाली चंदपा पुलिस सोमवार की रात्रि में केवलगढ़ी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेंकिंग कर रही थी। रात को करीब ढाई बजे मुखबिर ने सूचना दी कि दो आयशर कैंटर गाड़ी और एक मैक्स पिकअप गाड़ी में भैंस व कटरे लदे हुए हैं और कुछ लोग इन्हें कट्टी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने आगरा की ओर से आ रही तीनों गाड़ियों को रोककर चेक किया गया तो उनमें भैंस व कटरे भरे हुए थे। कुछ बुरी तरह कराह रहे थे तो कुछ की मौत हो चुकी थी।
एक कैंटर में सुल्तान पुत्र अशफाक निवासी जसवंत नगर इटावा, तस्लीम पुत्र मस्तान निवासी रूरूहगंज थाना विधूना औरैया सवार थे। दूसरे कैंटर में असलम पुत्र इस्लाम निवासी पुराना शहर धौलपुर (राजस्थान) और जावेद पुत्र शरीफ निवासी कागारौल आगरा भैंस व कटरों को कट्टी के लिए ले जा रहे थे। मैक्स पिकअप गाड़ी में भी भैंस व कटरे कट्टी के लिए ले जाए जा रहे थे। इस गाड़ी पर ओमकार पुत्र मुरारीलाल निवासी करहल मैनपुरी और सोनू पुत्र शहीद निवासी सोनई, राया (मथुरा) सवार थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अभियुक्तों ने बताया कि इन पशुओं को कट्टी के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अमित शर्मा, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, रमन यादव व सोनू कसाना शामिल थे। मृत पशुओं को पुलिस ने दफन करा दिया। वहीं जीवित मवेशियों को किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।