{"_id":"5fd3ba068ebc3e3c57148dc6","slug":"hathras-three-people-injured-in-two-road-accidents-hathras-news-ali2508913170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। रुहेरी के निकट बाइक फिसलने से दो बाइक सवार जख्मी हो गए। दूसरा हादसा बिसाना के पास हुआ, जिसमें किसी वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
थाना इगलास क्षेत्र के गांव निधौली निवासी राहुल पुत्र विजय सिंह और सोनू पुत्र नेतराम पुलिस का टेस्ट देने जा रहे थे। अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही बाइक अचानक फिसल गई, जिससे राहुल व सोनू घायल हो गए। ये दोनों दिल्ली पुलिस का टेस्ट देने के लिए आगरा जा रहे थे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को टेंपो में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके अलावा थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट बाइक सवार रिंकू पुत्र बनवारी लाल निवासी नगला नंदू किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।