{"_id":"62eeb1e1116ffc3c476a8b53","slug":"hathras-three-people-injured-in-separate-accidents-hathras-news-ali2976699116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार की शाम को अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। स्थानीय अलीगढ़ रोड पर लोनिवि के गेस्ट हाउस के निकट दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से चौकीदार रामबाबू निवासी गढ़ी नंदराम थाना हाथरस गेट साइकिल से जा रहा था।
ऐसे में वह भी इनकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सिकंदराराऊ रोड पर सिटी स्टेशन के निकट एक साईकिल और बाइक की भिड़ंत में साइकिल पर सवार ओमप्रकाश शर्मा निवासी कुंडा थाना हाथरस गेट घायल हो गए।
उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मुरसान क्षेत्र में गांव जवाहर के निकट एक दिव्यांग एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। दिव्यांग भजन सिंह निवासी टिमरली थाना मुरसान ट्राईसाइकिल से जा रहा था। घायल होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद