फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three people injured in fighting, stone pelting among elders in children's dispute

हाथरस : बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच मारपीट, पथराव, तीन लोग घायल

Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three people injured in fighting, stone pelting among elders in children's dispute
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बंजारा मौजा खोंडा में सोमवार की शाम को बच्चों का विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और मारपीट हुई। इस बीच महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया, जिससे तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। वहां उनकी मरहम-पट्टी कराई गई। दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
गांव नगला बंजारा के मौजा खोंडा में सोमवार की शाम को खेलते समय बच्चों ने एक-दूसरे के ऊपर खाए हुए तरबूज के छिलके फेंकना शुरू कर दिया। एक छिलका किसी बच्चे को लग गया। उस बच्चे ने तरबूज को उस बच्चे के मुंह पर रगड़ दिया। इससे बात और बढ़ गई। बच्चों के विवाद में बड़े आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर गाली-गलौज हुई और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मारपीट शुरू होते ही दोनों पक्ष की महिलाएं छतों पर चढ़कर पथराव करने लगीं। पथराव शुरू होते ही गांव में भगदड़ मच गई। पथराव और मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। वहां उनकी मरहम-पट्टी कराई गई। मंगलवार की दोपहर को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed