फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three people from Agra district were quarantined

हाथरस: आगरा जिले से आए तीन लोगों को कराया गया क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three people from Agra district were quarantined
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा से दो लोगों के आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस लाला का नगला पहुंच गई और दोनों लोगों को दून पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला निवासी एक व्यक्ति आगरा की मंडी में आढ़त का काम करता है। लॉकडाउन के चलते उसकी आढ़त चल नहीं रही है। इस कारण वह रविवार की शाम को अपने घर लाला का नगला आया है। एक और व्यक्ति चार-पांच दिन पहले इसी मोहल्ले में आया है। इसका भाई लाला का नगला में पुलिस पर हुए पथराव में आरोपी है।
विज्ञापन

उसको पुलिस जेल भेज चुकी है। आगरा से आने वालों दोनों लोगों की पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार की दोपहर को पुलिस के साथ लाला का नगला पहुंची और आगरा से आए दोनों को अपने साथ क्वारंटीन सेंटर दून पब्लिक स्कूल में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed