फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three Panchayat houses will be built on the land of donation

हाथरस : दान की भूमि पर बनेंगे तीन पंचायत घर

Sun, 16 Jan 2022 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Three Panchayat houses will be built on the land of donation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत राज विभाग की ओर से दान में ली गई भूमि पर पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इन जमीनों का बैनामा करा लिया है। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि उपलब्ध न होने पर तीन काश्तकारों से भूमि दान में ली गई थी। यहां भूमि पूजन के साथ पंचायत घर के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में 164 ग्राम पंचायत है ऐसी चिन्हित की गई थी, जिनमें पंचायत भवन नहीं थे। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमियों का चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

इनमें से करीब आठ ग्राम पंचायत ऐसी निकली जिनमें सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। इस बाबत पंचायती राज विभाग की ओर से अपने उच्चाधिकारियों व शासन को अवगत कराया गया। शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए कि जिन ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां के काश्तकारों को जागरूक कर जनहित में भूमि दान में ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पंचायत घर पर दानदाता का नाम भी अंकित कराया जाए। इस आदेश के क्रम में डीपीआरओ जीडी जैन ने भूमिविहीन वाली ग्राम पंचायतों में भूमि दान करने के लिए काश्तकारों से संपर्क शुरू किए। अब जिले की तीन ग्राम पंचायतों में पंचायती राज विभाग को दान में भूमि उपलब्ध हो गई है।

इन ग्राम पंचायतों में मिली दान की भूमि
ब्लॉक सादाबाद - धानौटी
ब्लॉक मुरसान -- संगीला नगला बरी
ब्लॉक सासनी -- मुरसान
- दान की भूमि पर बनने वाले पंचायत भवनों से यहां के ग्रामीणों को काफी सुविधाएं मुहैया होंगी। इन भवनों में पंचायत सहायकों के द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाएगा। शासन के निर्देश के क्रम में इन दानदाताओं का नाम पंचायत घरों पर भी लिखा जाएगा। - जीडी जैन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed