{"_id":"62e6cbf4de061d1f3f594d0d","slug":"hathras-three-old-people-buried-under-the-wall-one-dead-hathras-news-ali2972340103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दीवार के नीचे दबीं तीन वृद्धा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दीवार के नीचे दबीं तीन वृद्धा, एक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : दीवार के नीचे दबने से मृत वृद्धा का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई में शनिवार की देर शाम पशुओं के घेर की दीवार गिरने से तीन वृद्ध महिलाएं दब गईं। दीवार गिरने से इनमें एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य वृद्धाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव पावलोई निवासी रामजीलाल की पत्नी मोहर श्री (70), शकुंतला देवी और प्रेमवती शनिवार की देर शाम सड़क पर पशुओं के घेर के पास बैठ कर आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी बीच पशुओं के घेर की दीवार अचानक से भर-भराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे तीनों वृद्धा दब गईं। यह देख गांव में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने आनन फानन तीनों को बाहर निकाला। मोहर श्री को उपचार के लिए जंक्शन पहुंचाया, जहां पर देर रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रेमवती और शकुंतला को घायल अवस्था में परिजन 108 एंबुलेंस से देर रात को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद