फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three miscreants caught in the encounter, the incidents of loot and theft revealed

हाथरस : मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, लूट-चोरी की वारदातों का खुलासा

Thu, 01 Dec 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three miscreants caught in the encounter, the incidents of loot and theft revealed
हाथरस : लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते एसपी व पुलिस की गिरफ्त में प? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना सासनी पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट और चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा किया है।
पिछले कुछ समय से थाना सासनी क्षेत्र के चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। बदमाश इसमें छत काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इन वारदातों के खुलासे के लिए एसपी ने निर्देश किया था। सासनी पुलिस और एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश में थी तो गांव समामई के पास पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग खोल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों देवप्रकाश उर्फ रवि उर्फ बडे़ला पुत्र रामस्वरुप निवासी जरैया थाना सासनी, अंकित शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी बारहसैनी मोहल्ला कस्बा और कुलदीप उर्फ महाकाल पुत्र दाऊदयाल निवासी जैनपुरी मोहल्ला सासनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्रों व कारतूसों की बरामदगी हुई है। पूछताछ से बदमाशों ने थाना क्षेत्र सासनी व थाना कोतवाली की चोरी/लूट की आधा दर्जन घटनाओं का इकबाल करते हुए घटनाओं में चोरी व लूटा गया माल सोने, चांदी के जेवरात, नगदी, कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन व उपकरण सहित करीब सात लाख रुपये से अधिक की का माल बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि इसमें से लगभग एक वर्ष पुरानी लूट की घटना भी शामिल है। इसके खुलासे के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। घटना का न सिर्फ सफल अनावरण किया गया, बल्कि लूटी गई लगभग शत-प्रतिशत संपत्ति भी बरामद की गई है। अभियुक्त देव प्रकाश उर्फ रवि उर्फ बड़ेला का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास है। घटनाओं में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। संवाद

ये सामान किया बरामद
तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, 315 बोर एवं तीन जिंदा कारतुस 315 बोर, सोने की 4 चूड़ी, एक हार, एक जोडी झुमकी, एक जोडी टॉप्स, चार अंगूठी लेडीज, एक नोजपिन, एक नाक की वाली, एक सीपीयू, दो माउस, एक डैस्कटॉप, एक की बोर्ड, एक स्कैनर, एक लेमिनेशन मशीन, वाल फेन, आठ मोबाइल फोन, 10 चार्जर, 26 ईयर फोन, 33 बैटरी, 11 मैमोरी कार्ड, 3100 रुपये नगद, एक्सट्रीम बाइक, एक शब्बल लोहे का, चांदी की एक जोडी पायल, सोने की दो कान की वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed