फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three days camp will be held in 71 revenue villages from today

हाथरस : 71 राजस्व ग्रामों में आज से लगेंगे तीन दिवसीय शिविर

Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three days camp will be held in 71 revenue villages from today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 71 राजस्व ग्रामों में 25 अप्रैल से लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभ ग्रामीणों को दिए जाने को लेकर शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से इसे लेकर खाका खींच लिया गया है। प्रशासन की ओर से ऐसी ग्राम पंचायतों का चिह्नांकन किया गया है, जिनकी आबादी चार हजार से अधिक हैं। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में उपस्थिति के लिए नामित कर दिया है। नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।
ग्रामीणों को अपने ही गांवों में शासन की योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से चार हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को शिविर लगाए जाने को लेकर चिन्हित कर लिया गया है। प्रथम चरण में इन ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में लगने वाले शिविर में सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन मौके से ही किए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में 25 अप्रैल से लगातार तीन दिन तक शिविरों का आयोजन होगा। डीएम रमेश रंजन ने इन शिविरों में सभी विभागों के प्रतिनिधियों का नाम वार नामित कर दिया है। नोडल अधिकारी भी शिविर के दौरान उपस्थित रहकर योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed