फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three accused arrested for robbing the goldsmith

हाथरस : स्वर्णकार को लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three accused arrested for robbing the goldsmith
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड पर 24 जून 2021 को स्वर्णकार के साथ हुई लूट की घटना के सिलसिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का सामान व तमंचा आदि बरामद किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले शेष बदमाशों की पुलिस को तलाश है।
24 जून 2021 को थाना क्षेत्र हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया के निकट स्वर्णकार हरिओम पुत्र जगन सिंह के साथ बाइ सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना हाथरस गेट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रुहेरी तिराहे से तीन बदमाशों हमवीर सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी नगला उदय सिंह थाना बल्देव मथुरा, नंदकिशोर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बेसवां थाना इगलास अलीगढ़ हाल निवासी शांतिकुंज कॉलोनी थाना हाइवे जनपद मथुरा और भूपेंद्र सिहं उर्फ भोला पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुसावली थाना मुरसान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से नकदी, आभूषण बरामद
अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र, 15 नग लौंग, 25 नग बाली, अंगूठी, छह पेंडल (छोटा-बड़ा), 10 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र थाना हाथरस गेट, डीके सिसौदिया प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद शर्मा, एसआई दिनेश कुमार, ततवीर सिंह, सुशील कुमार, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल, चंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार, सचिन कुमार, सोनवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, चेतन राजौरा, जितेंद्र मलिक, अंकुर कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed