फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thoughts of Chaudhary Charan Singh will be conveyed to the people

हाथरस : जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे चौधरी चरण सिंह के विचार

Fri, 31 Dec 2021 08:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thoughts of Chaudhary Charan Singh will be conveyed to the people
चौधरी चरण सिंह विचार मंच के गठन के लिए मुरली गार्डन में होती बैठक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जल्द ही चौधरी चरण सिंह विचार मंच का गठन किया जाएगा। गठन के लिए शुक्रवार को हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में जाट समाज के लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह विचार मंच का गठन किया जाएगा।
इस मंच के जरिये हर किसान मजदूर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा और उन्हें पूर्व पीएम द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान हितैषी और सच्चे ईमानदार नेता रहे। आज देश को चौधरी चरण सिंह की नीतियों को अपनाने की जरूरत है, जिससे न सिर्फ देश की, बल्कि इस देश के किसानों की हालत में सुधार हो सके।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विचार मंच किसानों को एकजुट करने का भी काम करेगा। निर्णय लिया गया कि नौ जनवरी को बिसावर के सोम्य पैलेस में बैठक कर चौधरी चरण सिंह विचार मंच का गठन किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रकांत सिंह बधौतिया, सरनाम सिंह, चंद्रेश चौधरी, श्यामवीर सिंह, शेर सिंह, महावीर सिंह, देशराज सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज चौधरी, रामसरन सिंह, रविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed