फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Those who spoil the food will not be spared

हाथरस : फिजां खराब करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Those who spoil the food will not be spared
हाथरस : जुमे की नमाज को लेकर लाला का नगला में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम, एसपी, एडीएम व बैठक को संबोध - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछली बार जुमे की नमाज पर प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हिंसा के मद्देनजर इस बार इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने तहसील सदर के सभागार में क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, मुतवल्लियों के अलावा थाना व चौकी प्रभारी और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।
डीएम ने सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मस्जिदों में एकत्रित होने वाले नमाजियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत हो तो उसके बारे में इमाम व मुतवल्ली पुलिस व प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में अधिकारियों को पैदल मार्च करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले की फिजां को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। यदि कोई व्यक्ति फिजां को खराब करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं पुलिस-प्रशासन को अवश्य दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed