{"_id":"60ce37498ebc3e753537f798","slug":"hathras-those-who-do-not-pay-bills-for-two-months-will-have-the-lights-on-hathras-news-ali265966080","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो माह से बिल जमा न करने वालों की बत्ती होगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो माह से बिल जमा न करने वालों की बत्ती होगी गुल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले दो माह से बिजली का बिल जमा न करने वाले बकायेदारों की बिजली जल्द गुल होगी। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को ऐसे 1,200 उपभोक्ताओं की सूची सौंपी है, जिन्होंने अभी तक बकाया जमा नहीं किया है। अब चूंकि संक्रमण कम हो चुका है, इसलिए विभागीय अधिकारी जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूलने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया फंसा है। अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते बिजली महकमे में कामकाज ठप रहा। अब संक्रमण कम होने के साथ बिजली अधिकारी राजस्व के ग्राफ को बढ़ाने की कोशिश में जुट गए हैं। शहर के करीब 1,200 बकायेदारों ने दो माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया है।
अब ऐसे बकायेदारों की सूची संबधित एसडीओ को दे दी गई है। बिजली टीमें जल्द इनके यहां दस्तक देंगी। बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर कनेक्शन काटने व जोड़ने का आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। बिजली चोरी रोकने के लिए टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।