फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thieves cut 1,150 meters of wire, lights of 150 villages turned off

हाथरस : चोरों ने काटे 1,150 मीटर तार, डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल

Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Thieves cut 1,150 meters of wire, lights of 150 villages turned off
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद से सहपऊ एवं ऊघई विद्युत उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केएवी की लाइन के 1,550 मीटर तारों को शुक्रवार की रात करीब 11 बजे को चोरों ने काटकर चोरी कर लिया। इससे इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग को भी तार चोरी होने सेे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शनिवार की सुबह विद्युत अधिकारियों ने मौके पर नये तार लगवाने का काम शुरू करा दिया, लेकिन अवर अभियंता (जेई) प्रहलाद सिंह का कहना है कि आपूर्ति बहाल होने में रविवार की दोपहर तक का वक्त लग सकता है।
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत नरेंद्र प्रकाश का कहना है कि जिस जगह पर चोरों ने तार काटे हैं, वह इलाका सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आता है। जब वह चोरी की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो वहां कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह सीओ सादाबाद के पास पहुंचे तो उनके निर्देश को भी पुलिस कर्मियों ने ताक पर रख दिया और कहा कि कोतवाली निरीक्षक के कहने पर ही रिर्पोअ दर्ज की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता को भी इसकी जानकारी दे दी। उनके निर्देश पर हाईटेंशन लाइन बनाने के लिए सामान मिल गया है। कोशिश है कि देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
विज्ञापन

रात और दिन में बिजली नहीं आने से पानी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसा सुना है कि शनिवार की रात को भी बिजली नहीं आएगी, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी।
-हरिओम शर्मा, सहपऊ
आज पानी नहीं आने पर बाहर से पानी लाना पड़ा। मैं बीमार हूं। बच्चे स्कूल चले जाते हैं। अब सुना है कि शनिवार की रात को भी बिजली नहीं आएगी। रात कैसे कटेगी, सोचकर परेशान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हीरालाल भारद्वाज, सहपऊ
रात को बिजली नहीं आने पर मच्छरों के हमले के बीच सोना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में दिक्कत होगी। स्कूलों में प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई हैं, उसकी तैयारी कैसे करेेंगे।

- मुगल खान, छात्र
शुक्रवार की रात से हमारे गांव में बिजली नहीं आई है। सुना है कि बड़ी लाइन के तार चोर काट ले गए हैं। रात को पुलिस गश्त करती रहती है। आखिर ऐसे कैसे तार चोरी हो गए।
- सतीश कुमार, वीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed