{"_id":"5eb5a1ba8ebc3e907a6fdcad","slug":"hathras-thieves-cracked-locks-of-mobile-shop-and-provision-store-crossed-rs-1-lakh-sadabad-news-ali2332174151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरों ने मोबाइल की दुकान और प्रोविजन स्टोर के चटकाए ताले, एक लाख रुपये का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरों ने मोबाइल की दुकान और प्रोविजन स्टोर के चटकाए ताले, एक लाख रुपये का सामान किया पार
विज्ञापन
सादाबाद: हाथरस रोड पर दो दुकानों में हुई चोरी के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एनएच पर हाथरस रोड पर मैसी ट्रैक्टर एजेंसी के पास स्थित दो दुकानों से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर दो दुकानों से करीब एक लाख रूपये का सामान पार कर दिया। एक दुकान से चोर नए पुराने मोबाइल, एसेसिरीज का सामान, नकदी और दूसरी दुकान से नमकीन, बिस्किट आदि सामान पार कर ले गए। चोर मौके पर शटर और ताले तोड़ने में प्रयुक्त किए गए लोहे के पाइप को भी दुकान के पास एक खेत में फेंक गए। खेत में कुछ सामान जला हुआ भी मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला जयलाल निवासी राघवेंद्र पुत्र रामवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। राघवेंद्र ने बताया कि उसकी हाथरस रोड पर कृष्णा मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात शटर के ताले तोड़कर नये पुराने मोबाइल, एसेसीरिज का सामान और करीब चार हजार रुपये की नकदी के अलावा दुकान में रखे बाइक के ऑयल के डिब्बे और टूल्स भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा उसके चाचा राकेश पुत्र शिवचरण सिंह की प्रोवीजन स्टोर की दुकान भी पास में ही है, चोरों ने इस दुकान के भी ताले तोड़कर तीन कार्टन नमकीन, दो कार्टन बिस्किट, एक रसोई सिलिंडर के अलावा दुकान में रखे 12 बंडल तार और 3500 रुपये की नकदी पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जांच पड़ताल की है।
इधर, रामवीर सिंह ने बताया कि चोर दोनों दुकानों से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ताले तोड़ने में प्रयुक्त किए गए पाइपों को भी खेत में फेंक गए। खेत में कुछ सामान जला हुआ भी मिला है।