फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be competition for the post of President and Secretary in the election of District Bar Association

हाथरस : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद पर होगा मुकाबला

Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be competition for the post of President and Secretary in the election of District Bar Association
हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के चलते नामांकन पत्रों की जांच करते निर्वाचन समिति के स - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अब अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त गौतम व अजय भारद्वाज के मध्य मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद के लिए राधामाधव शर्मा व विश्वंभर सिंह के मध्य चुुनाव में मुकाबला होना तय है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है।
निर्वाचन समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी, राकेश शर्मा व रामवीर सिंह दादू ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। जिसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। अब अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त गौतम व अजय भारद्वाज के मध्य चुनाव में मुकाबला होगा। सचिव पद हेतु राधामाधव शर्मा व विश्वंभर सिंह के मध्य टक्कर होगी। सह-सचिव प्रथम पद हेतु राहुल पाठक व दुर्वेेश खान चुनावी मैैदान में हैं। सह-सचिव तृतीय पद हेतु धीरज वार्ष्णेय व हरीबाबू शास्त्री के मध्य चुनाव होगा। वहीं सह सचिव द्वितीय पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
विज्ञापन

इस पद पर नरेंद्र कुमार ने पर्चा वापस ले लिया। ऐसे में इस पद के लिए योगांश पाराशर का अकेला नामांकन रह गया। अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर पुनीत कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय अजय प्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामकुमार गुप्ता, सहसचिव द्वितीय पद हेतु योगांश पाराशर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 22 दिसंबर को होगा और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता की हो रही प्रशंसा
हाथरस। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मेें चुनाव समिति द्वारा निर्धारित नियमावली की अधिवक्ताओं में प्रशंसा हो रही है। अधिवक्ता रामसेवक उपाध्याय का कहना है कि आदर्श आचार संहिता से चुनाव में फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। वहीं अधिवक्ता कपिल मोहन गौड़ ने आदर्श आचार संहिता को बहुत अच्छा बताया और कहा कि चुनाव के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उनका सख्ती से अनुपालन होना चाहिए। भागीरथ शर्मा, चंद्रमोहन ऋषि, केके शर्मा, स्वराज खान, मनमोहन शर्मा दर्शना वाले, गोविंद वशिष्ठ आदि अधिवक्ताओं ने नियमावली की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed