फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There were locks in the toilets at the health center and the boundary was broken

हाथरस : स्वास्थ्य केंद्र पर शौचालयों में लगे थे ताले और टूटी थी बाउंड्री

Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There were locks in the toilets at the health center and the boundary was broken
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने गांव लाढपुर में श्रीमती अंगूरी देवी नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने देखा कि अस्पताल के शौचालयों में ताले लगे हैं, चाहरदीवारी भी टूटी हुई है। इसके अलावा और भी कई खामियां मिलीं।
सन 2000 में श्रीमती अंगूरी देवी ने लगभग एक एकड़ जमीन स्वास्थ्य विभाग को दान में देकर यह स्वास्थ्य केंद्र बनवाया था। लेकिन, अब इसकी स्थिति बदहाल हो गई है। शौचालय गंदे पड़े है और उनमें ताले लगे हुए हैं। जल आपूर्ति के नाम पर एक टंकी भी बनी हुई है, लेकिन उससे कभी भी जल आपूर्ति नहीं हुई है। दीवारें और चाहरदीवारी टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

बता दें कि शुरू में लाढ़पुर में जब यह स्वास्थ्य केंद्र बना था तब यहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव की व्यवस्था थी। अब अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ कर यहां के स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती महिलाओं को हाथरस भेज देते हैं। सुमन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम ईमानदारी से होना चाहिए। निरीक्षण के समय उनके साथ चौधरी विजेंद्र सिंह, प्रधान कृष्ण गोपाल माहौर, पूर्व प्रधानाचार्य फ़ौरन सिंह, ओंकार सिंह, नेता भगवान सिंह माहौर, नत्थी लाल, पूर्व प्रधान चौधरी हरनारायण, अशोक कुमार, जगदीश, सत्यप्रकाश, शंकर पाल, पवन नागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed