{"_id":"60c644838ebc3e17567a5a78","slug":"hathras-there-was-hustle-and-bustle-in-the-markets-in-the-morning-silence-prevailed-in-the-afternoon-hathras-news-ali2654436177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाजारों में सुबह रही चहल-पहल, दोपहर को पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाजारों में सुबह रही चहल-पहल, दोपहर को पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोेरोना का प्रभाव बेशक कम हो रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन दो दिवसीय कोरोना कर्फ्यू के पालन में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 11 बजे तक सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुलीं, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद कर्फ्यू के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
अनावश्यक रूप से खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। रोडवेज बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों का अभाव दिखा।
शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सासनी गेट आदि बाजारों में तो सुबह से ही खामोशी छाई रही। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम को हालांकि सड़कों पर चहल-पहल दिखी। लोकल रूटों पर चल रहीं रोडवेज बसों में यात्रियों का भी अभाव दिखा। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के न होने से सन्नाटे का माहौल दिखाई दिया।