फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There are pits at various places in Navipur-Nagla Dhan Singh road.

हाथरस : नवीपुर-नगला धन सिंह मार्ग में जगह-जगह हैं गड्ढे

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There are pits at various places in Navipur-Nagla Dhan Singh road.
हाथरस : नवीपुर-नगला धन सिंह बदहाल मार्ग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवीपुर नगला धन सिंह मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग से कई गांवों के लोग गंतव्य की दूरी तय करते हैं। मार्ग से दूरी तय करने के दौरान लोगों को अनहोनी का डर सताता है। मार्ग के दुरुस्तीकरण न होने के चलते लोगों में गुस्सा भी है।
उल्लेखनीय है कि नवीपुर-नगलाधन सिंह मार्ग बाईपास से तीन जगह से जुड़ा है। इस मार्ग से नगला धन सिंह, नहरोई, कुवरपुर, नगला बांस, नगरिया सहित लगभग 20 गांव जुड़े हैं। इतना व्यस्तम मार्ग होने के बाद भी यह बदहाल हालत में है। इस मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हैं। लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। इस संबंध में कई बार लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। मार्ग के उबड़-खाबड़ होने के चलते लोगों को चोटिल होने का डर सताता है। अब बरसात के दिनों में मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग निर्माण में लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन

- नवीपुर नगला धनसिंह मार्ग अति व्यस्ततम मार्ग है। यह मार्ग कई साल से जर्जर हालत में है। मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। जल्द अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को दुरुस्त कराया जाए। - प्रदीप शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्ग पर अतिक्रमण है। मार्ग की काफी दयनीय हालत है। इस मार्ग से करीब बीस गांवों के लोग हर रोज शहर का सफर करते हैं। बाईपास से तीन जगह जुड़ा हुआ है। इस मार्ग को दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो। - रामवीर सिंह भैयाजी

- नवीपुर नगला धनसिंह मार्ग की हालत बहुत ही खराब है। मार्ग जगह जगह से ऊंचा नीचा है। इस कारण लोगों को चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है। अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को दुरुस्त किया जाए। - रविकांत दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed