फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There are no arrangements to extinguish the fire in many hotels of the city

हाथरस : शहर के कई होटलों में आग बुझाने के नहीं हैं इंतजाम

Tue, 06 Sep 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There are no arrangements to extinguish the fire in many hotels of the city
हाथरस : शहर के एक रेस्तरां में लगे आग बुझाने के सिलिंडर पर जमा धुआं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर होटलों में भी आग बुझाने के इंतजाम नहीं है। यदि लखनऊ जैसी घटना यहां हुई तो जनहानि हो सकती है। यहां भी शहर की घनी आबादी वाले होटलों में अग्निशमन के इंतजाम नहीं है। कुछ होटल, रेस्टोरेंट में दूसरा निकास द्वार भी नहीं है।
लखनऊ के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई। इसे लेकर जब पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ होटलों में अग्निशमन यंत्र भी पर्याप्त नहीं मिले। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र दुरुस्त भी नहीं थे। यदि कोई घटना हो जाए तो लोगों के निकलने के लिए दूसरा रास्ता नहीं है। हालांकि होटल-रेस्टोरेंट स्वामियों ने अपने होटल-रेस्टोरेंट पर आग से बचाव के साधन पर्याप्त बताए। संवाद
विज्ञापन

- हमारे यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम है। हमारे होटल के हिसाब से आठ अग्निशमन यंत्र हैं। इसके अलावा पानी की आपूर्ति के लिए पूरा सिस्टम लगा हुआ है। भगवान न करे लखनऊ की तरह नगर में कोई घटना हो। - पीपी सिंह, होटल मैनेजर, श्री होटल।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आग बुझाने के लिए सभी फ्लोर पर अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए इंतजाम करने के लिए समय पर लगे उपकरणों को चेक किया जाता है। लखनऊ की घटना को लेकर यंत्रों को आज भी चेक किया गया है। - चंदर अरोरा, जनता रेस्टोरेंट संचालक।

- हमारे होटल में आग बुझाने के इंतजाम के तहत बालू पड़ी हुई है। प्रवेश व निकास के लिए दो गेट बने हुए हैं। समय-समय पर मैं खुद आग बुझाने के इंतजाम की मॉनिटरिंग करता हूं। पीछे का जो गेट वहां पूरी तरह से खुला हुआ है। - अशोक बागला, महक होटल संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed