{"_id":"6096d62c8ebc3ed9b81a3192","slug":"hathras-theft-of-millions-by-breaking-the-lock-of-eo-s-house-hathras-news-ali2627074109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ईओ के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ईओ के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय ग्लोरी गार्डन कॉलोनी में हसायन के अधिशासी अधिकारी के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने एक अलमारी व उसका इंटरलॉक भी तोड़ा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित कॉलोनी ग्लोरी गार्डन में हसायन नगर पंचायत के ईओ सत्यपाल सिंह रहते हैं। दो दिन पहले वह किसी कार्य से बाहर गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को वहां सफाई करने वाली महिला आई और उसने घर का ताला टूटा देखा। उसने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी तो पड़ोसी ने ईओ को इससे अवगत कराया। ईओ शाम को घर आए।
घर का अंदर का सारा का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों ने अलमारी और उसका इंटरलॉक भी तोड़ रखा था। बदमाश वहां से दो लाख 10 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, मोबाइल फोन, घड़ी, एलईडी, चादर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।