{"_id":"5ee3d2e88ebc3e4328027bad","slug":"hathras-theft-in-navipur-revealed-in-24-hours-goods-also-recovered-hathras-news-ali2359976195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नवीपुर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, माल भी हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नवीपुर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, माल भी हुआ बरामद
विज्ञापन
हाथरस: चोरी के दो आरोपी पुलस की गरफ्त में।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र छोटा नवीपुर में पिछले दिनों हुई चोरी को पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान नवीपुर रोड पर दो व्यक्ति बाइक पर खड़े दिखे, जिनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने छोटा नवीपुर निवासी गोविंद के घर में हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया।
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम महेश कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी और संजीव निवासी नाई का नगला है। इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 1500 रुपये और एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ जगदीशचंद्र, एसआई रामदास पचौरी, एचसी जसवंत सिंह, रिंकू के नाम शामिल हैं।