{"_id":"632f4fd534af056b5a1e0f7e","slug":"hathras-the-young-man-who-went-for-defecation-died-by-drowning-in-the-puddle-sadabad-news-ali3011443130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक की पोखर में डूबकर मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक की पोखर में डूबकर मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
सार
दो साल पहले ही मृतक युवक का विवाह हुआ था। उसे दो माह का बेटा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन
मृतक कौशल चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरसंडा क्षेत्र के गांव नगला ध्यान में बीते शुक्रवार की रात एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को पोखर से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
नगला ध्यान में चौधरी रामराज सिंह का परिवार पोखर किनारे रहता है। शुक्रवार की रात को उनका बेटा कौशल चौधरी शौच के लिए पोखर की तरफ गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी चप्पल पोखर किनारे पड़ी दिखीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आशंका जाहिर कि युवक पोखर में गिर गया है, इसलिए राम राज चौधरी खुद ही पोखर में उतर गए। करीब पांच घंटे बाद कौशल का शव पोखर से निकाला गया। कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो साल पहले ही कौशल का विवाह हुआ था। उसे दो माह का बेटा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन