फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The work of pothole-free roads will start at the end of September

हाथरस : सितंबर के अंत में शुरू होगा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम

Sun, 28 Aug 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The work of pothole-free roads will start at the end of September
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। सितंबर महीने के अंत में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढायुक्त सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। इसके जरिये 100 किलोमीटर अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की योजना तैयार की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों के लिए नये वित्तीय वर्ष में बजट नहीं मिला है। इस बीच बारिश से सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। इस कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि हाल ही में नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अब बारिश थमने के बाद सड़कों की हालत सुधारने की तैयारी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की योजना है कि सितंबर माह के अंत तक जब बारिश पूरी तरह थम जाएगी। उसके बाद जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू किया जाएगा। लोनिवि अधिकारी जिले मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली उन सड़कों का सर्वे कर रहे हैं, जिनमें गड्ढे हो गए हैं। इसके बाद इन सड़कों के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद सड़कों को सुधारने का काम शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार निगम का कहना है कि सितंबर माह के अंत में सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed