{"_id":"6335e680dad3040d342f18c7","slug":"hathras-the-woman-reached-the-police-station-after-killing-her-brother-in-law-hathras-news-ali301540538","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Murder: ममेरे देवर की हत्या कर थाने पहुंची महिला, बोली- परेशान करता था इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Murder: ममेरे देवर की हत्या कर थाने पहुंची महिला, बोली- परेशान करता था इसलिए मार डाला
Fri, 30 Sep 2022 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:10 AM IST
सार
महिला ने ममेरे देवर की हत्या कर दी और कोतवाली सदर पहुंचकर खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर में बृहस्पतिवार की रात को एक महिला ने ममेरे देवर की हत्या कर दी और कोतवाली सदर पहुंचकर खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। महिला के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो मौके पर युवक का शव मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला नवीपुर निवासी पवन की पत्नी सुशीला अपने घर पर अकेली रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति पवन कहीं दूसरे शहर में नौकरी करता है। सुशीला का ममेरा देवर 30 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव सिकंदरपुर थाना मांट जिला मथुरा बृहस्पतिवार को हाथरस आया था। बृहस्पतिवार की रात को सुशीला अचानक कोतवाली सदर पहुंची और पुलिस को यह बताया कि उसने भूपेंद्र की फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी है।
हत्या के पीछे भूपेंद्र द्वारा उसे परेशान करने की बात कही गई है। यह सुनकर एक बार को तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। महिला से मिली जानकारी पर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूचना के बाद सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए।