फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The teenager was held hostage for four days and raped

हाथरस: किशोरी को चार दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Thu, 26 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The teenager was held hostage for four days and raped
किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

परिवार वालों ने बमुश्किल कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 दिसंबर को 15 वर्षीय किशोरी को तीन युवक गांव के बाहर एक नामजद के घर में ले गए और 17 दिसंबर तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के छूटने के बाद दबंगों ने पीड़ित पिता को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने जाने से रोका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक तीन आरोपियों ने 17 दिसंबर को गांव की 15 वर्षीय किशोरी को उस समय पकड़ लिया, जब वह दोपहर को खेत पर चारा लेने गई थी। इन तीनों नामजदों ने उसे दबोच लिया और उठाकर एक नाजमद के घर ले गए। वहां पर लड़की को 17 दिसंबर तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म करते रहे। बात जब ज्यादा फैली और आरोपियों को भेद खुलने का डर सताने लगा तो उन्होंने किशोरी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

17 दिसंबर को किशोरी ने घर आकर पूरी बात बताई। उसके पश्चात लड़की के पिता और घरवालों को दबंगों ने कोतवाली नहीं जाने दिया। किसी तरह वे 24 दिसंबर को कोतवाली आए और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed