फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The TB patient was beaten and beaten unconscious, kept in illegal custody.

हाथरस: टीबी रोगी को दरोगा ने पीट-पीट कर किया बेहोश, अवैध हिरासत में रखा

Tue, 28 Jan 2020 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The TB patient was beaten and beaten unconscious, kept in illegal custody.
टीबी रोगी को दरोगा ने पीट-पीट कर किया बेहोश, अवैध हिरासत में रखा
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने सहपऊ के एक दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सहपऊ कोतवाली के एक दरोगा ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान के क्षय रोग से पीड़ित बेटे की इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गया। इतना ही नहीं इसके बाद दरोगा ने उसे कई घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा। इस मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से की है।
सहपऊ क्षेत्र के गांव बाबली के ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति का ग्राम प्रधान है। गांव का ही एक व्यक्ति उससे रंजिश मानता है और इस व्यक्ति के सपा के बड़े लोगों से संबंध हैं। यह लोग दबंग किस्म के हैं। ग्राम प्रधान का आरोप है कि इस व्यक्ति की कोतवाली सहपऊ के दरोगा डिप्टी सिंह यादव से दोस्ती है। आरोप है कि सोलह जनवरी को दरोगा डिप्टी सिंह यादव ने ग्राम प्रधान व उसके बेटे को थाने बुला लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लखपत सिंह का कहना है कि उसका बेटा टीबी से पीड़ित है। थाने में दरोगा ने उसे गंदी गंदी गालियां दी और उसके बेटे को जमकर पीटा, जिससे उसका बेटा बेहोश हो गया। बाद में थाने के होमगार्ड व एक दरोगा ने उसके बेटे को छुड़ाया। यही नहीं छह घंटे तक दरोगा ने उसके बेटे को हवालात में बंद रखा। इसके बाद वह अपने बेटे को सीओ सादाबाद के पास ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सादाबाद ने इस मामले में दरोगा से बात की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान ने दरोगा डिप्टी सिंह यादव व साजिशकर्ता रामगोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में एएसपी सिद्घार्थ वर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed