फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The state has an undeclared emergency

हाथरस: प्रदेश लगा हुआ है अघोषित आपातकाल।

Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The state has an undeclared emergency
हाथरस: सीएए के विरोध में लोगों पर की गई पुलिस रिपोर्ट के विरोध में बार्ता करते रामजीलाल सुमन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
धारा-144 का भय दिखाकर घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
विज्ञापन

सीएए के विरोध करने वालों पर कार्रवाई से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सपा नेता रामजीलाल सुमन ने सरकार पर निशाना साधा। जीटी रोड स्थित हुमैैैर गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले को धारा 144 का भय दिखाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
लोकतंत्र में सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। सीएए के विरोध में ज्ञापन देने की अनुमति प्रशासन नहीं दे रहा। जुमे के दिन जामा मस्जिद जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गई। उन पर पथराव किया गया, फायरिंग की गई लेकिन, पुलिस ने किसी को घायल नहीं दिखाया। उल्टे प्रदर्शनकारियों पर पथराव व फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध में पूरा देश प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दर्ज की गई रिपोर्ट को निरस्त नहीं किया गया और निर्दोषों को पकड़ना बंद नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। प्रमुख रूप से थे चौधरी भाजुद्दीन, बबलू यादव, सुशील कुमार यादव, जितेंद्र चौधरी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed