फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The SPs submitted a memorandum regarding crop loss, shortage of DAP

हाथरस : फसल के नुकसान, डीएपी की किल्लत को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The SPs submitted a memorandum regarding crop loss, shortage of DAP
हाथरस : विभिन्न मागों को लेकर ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते सपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बर्बाद हुई फसल, डीएपी खाद की किल्लत और बुखार व डेंगू जैसी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और वहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात रहा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। आलू और सरसों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। शासन से अभी तक कोई राहत किसानों को नहीं पहुंची है। लेखपालों से सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। फसलों की बुवाई का समय आ गया है।
विज्ञापन

सादाबाद, सहपऊ, मुरसान सहित जिले को आलू का क्षेत्र माना जाता है, लेकिन राज्य सरकार की नाकामी के चलते किसानो को खाद नहीं मिल पा रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इस कारण किसान परेशानी में हैं। बिना खाद के किसान फसलों की बुवाई करने में असमर्थ हैं। किसानों की मांग के अनुसार खाद मुहैया कराया जाए। डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले के 200 गांवों में बीमारी का प्रकोप है। क्षेत्र के लोगो को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, इसलिए समुचित इलाज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, मूलचंद निम, एसपी सिंह सेंगर, मुहर सिंह, रामनारायण काके, राघवेंद्र सिंह, फजर्लुरहमान, विपिन यादव, हीरो यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed