फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The roof of the bus of Hathras depot in Mathura exploded

हाथरस : मथुरा में हाथरस डिपो की बस की छत उड़ी

Wed, 25 May 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The roof of the bus of Hathras depot in Mathura exploded
हाथरस : आंधी में उड़ी बस की छत को उतारते चालक-परिचालक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की जर्जर बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही हैं। ये बसें निर्धारित किलोमीटर के साथ अपनी अवधि भी पूरी कर चुकी हैं, लेकिन आमदनी बढ़ाने के लिए इन बसों को मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। सोमवार को आई आंधी के दौरान मथुरा में हाथरस डिपो की एक बस की छत उड़ गई, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से कई बसें जर्जर हैं। डिपो के अधिकारी कहते हैं कि मुख्यालय से किलोमीटर व इनकी वैद्यता अवधि में बदलाव कर दिया गया है। इस कारण इन बसों को चलाया जा रहा है। सोमवार को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 एफ-1754 मथुरा गई थी। मौसम खराब होने के चलते तेज आंधी आई। इस दौरान डिपो की बस छत उड़ गई। छत उड़ने के कारण वहां मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

चालक-परिचालक बस की छत को उतारने में जुट गए। बस की छत उड़ने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) हाथरस डिपो शशी रानी का कहना है कि बस की छत में दो परत होती है। ऊपर की चादर और रिपिट आदि ढीली होने के कारण हवा के दबाव से चादर उड़ी है। चालक-परिचालक ने बस को रोककर चादर को उतार लिया, जिससे कोई हादसा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed