{"_id":"61f435017a08f66d8a27d330","slug":"hathras-the-purse-of-the-jewelery-kept-in-the-bag-went-missing-hathras-news-ali28402059","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : थैले में रखा आभूषणों का पर्स हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : थैले में रखा आभूषणों का पर्स हुआ गायब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े मां बेटे थैले से सोना चांदी का पर्स पार हो गया। इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सादाबाद के गांव समदपुर निवासी वरूण कुमार पुत्र अनिल कुमार शुक्रवार दोपहर को अलीगढ़ जाने के लिए अपनी मां ममता देवी के साथ आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े हुए थे। भीड़ अधिक होने के कारण बड़ी मुश्किलों से मां-बेटा बस के अंदर घुस पाए।
बस के सीट पर बैठने के बाद महिला ने अपने हैंड बैग की चैन को खुला देखा तो हतप्रत रह गई। हैंड बैग के अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। पर्स के अंदर सोने का एक हार, कान के कुंडल और नथ रखी हुई थी। जेवरात चोरी हो जाने पर महिला व उसका पुत्र परेशान हो गया। रोडवेज बस घास की मंडी के निकट रूकवा कर मां-बेटा रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गए। लेकिन पर्स पार करने वाले शातिर व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित मां-बेटा कोतवाली सदर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस मां-बेटे को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गई। पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली सदर प्रभारी रवेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद