{"_id":"62eac52b62e3140ccd3fe840","slug":"hathras-the-protest-of-the-accountants-continued-for-the-second-day-sadabad-news-ali2974501179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विभिन्न समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। क्षेत्र के कई प्रधान और लेखपाल संघ की शाखा ने धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया है।
दो दिन से चल रहे लेखपालों के धरने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपालों का कहना है कि बिना नोटिस के उनके खिलाफ वेतन कटौती, प्रतिकूल प्रविष्टि जैसी कार्रवाई की जा रही है।
लेखपालों के साथ उच्चाधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सात जुलाई को लेखपाल संघ द्वारा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इन सब समस्याओं को लेकर तहसील के लेखपाल धरने पर हैं। प्रधान और लेखपाल संघ का समर्थन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों को और बल मिल गया है। संवाद