फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The process of body elections will be completed before January 5

हाथरस : पांच जनवरी से पहले पूरी होगी निकाय चुनाव की प्रक्रिया

Fri, 14 Oct 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The process of body elections will be completed before January 5
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला प्रशासन और निर्वाचन संबंधी अधिकारियों को निर्वाचन का खाका खींचने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने वीसी के माध्यम से कहा है कि 15 से 31 दिसंबर के मध्य मतदान होगा और पांच जनवरी तक मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
आयोग के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से मतदान व मतगणना के लिए खाका खींच लिया गया है। जिले में 115 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस क्रम में यहां प्रशासन व निर्वाचन कार्यालय की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। आयोग ने वीसी के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि नगर निकाय चुनाव में 15 से 30 दिसंबर के बीच मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच जनवरी तक मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना है। इस आधार पर तैयारियों को तेज कर दिया जाएगा। आयोग ने चुनाव से पहले सभी बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं आदि सुविधाओं का दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान की घोषणा के साथ ही सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। यहां निकायों में बूथों के निर्धारण और बूथवार मतदाताओं के विभाजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed