फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The pond railway gate will not be completely closed while keeping the guard

हाथरस : गार्डर रखने के दौरान पूरी तरह बंद नहीं होगा तालाब रेलवे फाटक

Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The pond railway gate will not be completely closed while keeping the guard
हाथरस : तालाब चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के दौरान रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होगा। रेलवे के पुल विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इसके लिए अनुमति ले ली है। अब पुल विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन को गार्डर रखने की सूचना देंगेे। कार्य के दौरान कुछ समय के लिए ही आवागमन बंद किया जाएगा। पैदल और चार पहिया वाहनों को निकलने के लिए रास्ता दिया जाएगा। पुल विभाग के अधिकारी फाटक को पूरी तरह बंद करने की बात से इंकार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम ने काफी हद तक काम को पूरा कर दिया है। सर्विस रोड बनाने के बाद सेतु निगम द्वारा मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। रेलवे द्वारा अब गार्डर को रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे के पुल विभाग द्वारा गार्डर रखने के काम के दौरान रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन को गार्डर रखने के लिए अनुमति का पत्र भी दे दिया गया है। पुल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फाटक को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। इस दौरान केवल भारी वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed