फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The peak was laid to resolve the construction of Shri Ram temple

हाथरस: श्रीराम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए रखी थी चोटी

Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The peak was laid to resolve the construction of Shri Ram temple
हाथरस: राम मंदिर आंदोलन के समय जुलूस में शामिल अनूप अग्रवाल व अन्य। (फाइल फोटो) - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीराम जन्म भूमि का आंदोलन दो वर्ष तक लगातार चला था। इस आंदोलन में जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अयोध्या का रुख कर गिरफ्तारी दी। तत्कालीन सरकार के खिलाफ तरह-तरह से विरोध भी जताया था। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से शहर के नवल नगर के अनूप अग्रवाल भी जुड़े हैं। उन्होंने राम ज्योति यात्रा व श्रीराम शिला के पूजन में योगदान दिया है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चोटी रखी, जो आज भी है। आगरा की सेंट्रल जेल में करीब 45 दिन तक बंद भी रहे। वह अब मंदिर निर्माण से बेहद खुश हैं।
उन्होंने बताया कि एक शिला एक रुपया मंदिर के निर्माण को जैसे नारे लगाए जाते थे। तत्कालीन सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं तो आंदोलन और तेज हो गया था। उन्होंने बताया कि हमारी डाक जो आती थी, उस पर नौ नंबर डलके आता था। सबसे पहले डाक पुलिस चौकी में आती थी, उसको चेक करने के बाद दिया जाता था। उन्होंने बताया कि शहर के सासनी गेट चौराहा से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया। राजनीतिक बंदी के रूप में रखा गया। उस समय में अलीगढ़ के विधायक केके नवमान, डींग के विधायक, भरतपुर के विधायक, महाराष्ट्र के सांसद को हमारी बैरक में रखा गया।
विज्ञापन

उनके साथ हाथरस के करीब 70 लोग बंद थे, जिनमें प्रेमनारायण वैद्य आदि थे। जिस समय तत्कालीन प्रदेश सरकार ने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उस समय यह संकल्प लिया गया था कि सरकार जाने के बाद ही बाल कटवाए जाएंगे। उसके बाद दिल्ली में शंखनाद रैली हुई। उस शंखनाद रैली प्रदेश सरकार के गिरने की सूचना मिली। उसके बाद मुंडन कराया था। उसी समय श्रीराम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए चोटी रखाई थी, जो आज कमर तक बड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed