{"_id":"6310f1dc6c88b678374a6fca","slug":"hathras-the-path-of-transfers-in-the-panchayat-raj-department-became-complicated-hathras-news-ali2994404183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायतराज विभाग में तबादलों की राह हुई जटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायतराज विभाग में तबादलों की राह हुई जटिल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायतराज विभाग में स्थानांतरण सत्र के बाद अब अधिकारियों और कार्मिकों के तबादले की राह जटिल हो गई है। अब अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले करने से पूर्व मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेना होगा। इसे लेकर अपर निदेशक पंचायतराज ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
पंचायतराज विभाग में मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारियों, लिपिक संवर्ग में तबादले किए जा रहे थे। इसे लेकर शासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इनके आधार पर अब शासन ने तबादलों को लेकर सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। अपर निदेशक राज कुमार ने कहा है कि स्थानांतरण सत्र के बाद किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के तबादले से पूर्व उच्चाधिकारी को सीएम का अनुमोदन लेना होगा।
इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद पंचायतराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई है। लंबे समय से तबादले की राह देख रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। संवाद