फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The outbreak of fever is not stopping, eight more people died

हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, आठ और लोगों की मौत

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The outbreak of fever is not stopping, eight more people died
हाथरस : बुखार के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सिकंदराराऊ/मुरसान।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से अलग-अलग स्थानों पर दो होमगार्ड सहित आठ लोगों की मौत हो गई। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। वहीं काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गईं और मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की।
बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार, डेंगू की चपेट में लगातार मरीज आ रहे हैं। सिकंदराराऊ के मोहल्ला चांदगढ़ी निवासी पूर्व सभासद राकेश सेंगर की मां सत्यदेवी देवी को कई दिन से बुखार आ रहा था। प्लेट्लेट्स गिरने पर उन्हें परिजन अलीगढ़ ले गए। वहां निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हाथरस शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी नंदन (45 वर्ष) पुत्र रघुवरदयाल कई दिन से बुखार से पीड़ित था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कस्बा मुरसान निवासी 70 वर्षीय दिलीप कुमार की भी बुखार से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुरसान के ही गांव जैतपुर में जुनैद पुत्र सोनू की बुखार से मौत हो गई। शहर के आगरा रोड नगला भोजा निवासी दिनेश कुमार की भी बुखार से मौत हो गई। उसे बुखार के साथ-साथ पेट में दर्द की भी शिकायत थी। परिजन उसे अलीगढ़ के अस्पताल में ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। इधर, जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार डेंगू के पीड़ितों की संख्या 276 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। मरीजों का भी उपचार किया और उन्हें दवा वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed