{"_id":"5f46a0638ebc3e3cdd24dce9","slug":"hathras-the-municipality-started-beautification-work-at-the-cremation-site-of-ramanpur-hathras-news-ali2421640120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रमनपुर के श्मशान स्थल पर नगर पालिका ने शुरू कराया सौंदर्यीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रमनपुर के श्मशान स्थल पर नगर पालिका ने शुरू कराया सौंदर्यीकरण का कार्य
विज्ञापन
हाथरस: नवल नगर में श्मशान घाट की भूमि का पूजन करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व सभासदगण।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका प्रशासन ने रमनपुर में जीर्ण शीर्ण पड़े श्मशान स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया है। बुधवार को इसका शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ पं. सीपू जी महाराज के सानिध्य में नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद व क्षेत्रीय सभासद अंजली शर्मा, निशांत उपाध्याय और लीला पुंढीर द्वारा विधिवत रूप से सामाजिक दूरी के साथ कराया गया।
इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि रमनपुर स्थित श्मशान की स्थिति काफी जीर्ण-शीर्ण थी और यहां पर हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती थी। मृत नागरिकों के अंतिम संस्कार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। काफी प्रयासों के पश्चात शासन से इस श्मशान के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इसी कार्यकाल में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विष्णुपुरी एवं जलेसर रोड स्थित बलराम नगर कॉलोनी में श्मशान का भी जीर्णोद्धार कराया गया है।
रमनपुर स्थित श्मशान का भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य उच्चस्तरीय कराया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हाथरस के सहायक अभियंता डंबर सिंह, अवर अभियंता एमसी शर्मा, सभासद प्रदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, सुरेश चौधरी, सभासद प्रतिनिधि आशीष सेंगर के साथ रमनपुर व नवलनगर के लोग मौजूद थे।