फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The miscreants took two buffaloes after brutally beating the cattleman

हाथरस : पशुपालक को बेरहमी से पीटकर दो भैंस ले गए बदमाश

Fri, 17 Sep 2021 03:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The miscreants took two buffaloes after brutally beating the cattleman
भैंस चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल किया गया व्यक्ति। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड पर पशु अस्पताल वाली गली स्थित एक मोहल्ले में मंगलवार की देर रात को बदमाशों ने एक पशुबाड़े पर धावा बोल दिया। बदमाश हथियारों के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की दो भैंसें चोरी कर ले गए। चोरों ने पशुबाड़े के अंदर सो रहे एक पशुपालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल पशुपालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर देर रात ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। सुबह होने पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड स्थित पशु अस्पताल वाली गली में पशु पालक चरन सिंह पुत्र मक्खनलाल का पशु बाड़ा है। उनकी दो भैंस वहां बंधी हुई थीं और रात को चरन सिंह भी बाड़े में ही सोये हुए थे। चरन सिंह के मुताबिक रात करीब दो बजे के आसपास पांच छह बदमाश एक वाहन के साथ उसके बाड़े के सामने आए और दीवार फांदकर अंदर घुस आए और अंदर बंधी उसकी भैंसों को खोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनको खटपट की आवाज सुनाई दी तो वह जाग गए और उन्होंने आवाज दी तो बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और दोनों भैंसों को खोलकर ले गए। भैंसों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। पुलिस भी पहुंच गई। घायल चरन सिंह का इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed