{"_id":"6287da315d30ba7a7a58e33b","slug":"hathras-the-message-of-following-the-rules-of-traffic-given-through-the-quiz-hathras-news-ali2920108187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : क्विज से दिया यातायात के नियमों के पालन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : क्विज से दिया यातायात के नियमों के पालन का संदेश
विज्ञापन
हाथरस : सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मौजूद डीआईओएस व अ
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता की 10 दिवसीय कार्य योजना के तहत शुक्रवार को क्विज का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु गोयल ने की। कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्या ममता उपाध्याय कौशिक रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका में जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज एसपी यादव और उमेश छौंकर रहे।
क्विज में जिले की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राएं मुस्कान, नाजमा, काजल कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस की छात्रा कीर्ति, श्रद्धा अग्रवाल, प्रिया वार्ष्णेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज हाथरस के रचित पाठक, रोहित शर्मा, सोहेल खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन कुमुद शर्मा ने किया। डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करते हुए हेलमेट लगाने, ओवर टेकिंग के नियमों का पालन करने, कानों में लीड लगाकर न चलने, सीट बेल्ट लगाने आदि नियमों का पालन करने की जानकारी दी। संवाद