{"_id":"5f7b70f18ebc3e5fab397fb2","slug":"hathras-the-influx-of-politicians-to-meet-the-family-of-the-daughter-hathras-news-ali2455376111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बिटिया के परिजनों से मिलने के लिए राजनेताओं का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बिटिया के परिजनों से मिलने के लिए राजनेताओं का लगा रहा तांता
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के गांव जाता पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के विधायकों का दल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सोमवार को भी राजनेताओं का तांता लगा रहा। सभी ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और दुख की घड़ी में उनके साथ होने का आश्वासन दिया।
सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप), दिल्ली महिला आयोग की सदस्य, दिल्ली से महिला समाज सेवी संस्था, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर, कांग्रेस नेता उदित राज, पंजाब से आप के विधायक दल के प्रतिनिधि मंडल सहित अन्य नेता बिटिया के घर पहुंचे।
आप का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बिटिया के घर गया। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद पाल गौतम, विधायक राखी विडलान, हरपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी फैसल खान लाला शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को कानूनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर ने भी बिटिया के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बंद कमरे में काफी देर तक बिटिया के परिजनों से बातचीत की और मदद का आश्वासन दिया। पंजाब से आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आया। इसमें विधायक मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, कलवान सिंह, रुपेंद्र, अमरीश थे। दिल्ली राज्य महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बिटिया के घर पहुंचीं। देर शाम कांग्रेस के नेता उदित राज भी वहां पहुंचे। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि भी वहां आए। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की गीता साध्वी भी वहां पहुंचीं और हर दुख दर्द में साथ देने का आश्वासन दिया।