फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The industry that will get the business set up will get our vote

हाथरस : जो उद्योग धंधे लगवाएगा, वही हमारा वोट पाएगा

Thu, 10 Feb 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The industry that will get the business set up will get our vote
सादाबाद गेट चूनावाला डंडा चौराहे पर एक चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सियासत तेज हो गई। लोग हर चौक-चौराहों, गली, नुक्कड़ों पर चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिख जाएंगे। दुकानों पर भी लोग चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय समस्याओं और पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।
शहर के सादाबाद गेट पर एक चाय की दुकान पर चर्चा कर रहे वीके गौतम का कहना है कि अपने ही शहर में पुराने उद्योग फिर से पुनर्जीवित हो जाएं तो युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ऐसा विधायक इस बार चुना जाना चाहिए, जो इन उद्योगों की पुनर्स्थापना कराए।
विज्ञापन

कृष्ण बिहारी कहते हैं कि कोरोना काल में काफी उद्योग-धंधे सिमट गए हैं। बेरोजगारी भी बढ़ी है। इसलिए रोजगार की काफी आवश्यकता है। प्रशांत शर्मा का कहना है कि कभी शहर में दो दर्जन से अधिक मिलेें थीं, हजारों लोग वहां काम करते थे। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से शहर के काफी उद्योग बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो इन्हें फिर से चालू कराएगा उसे ही वोट दिया जाएगा। गोविंद शर्मा कहते हैं कि विधायक ऐसा हो जो इन मिलों को व अन्य उद्योगों को बढ़ावा दें। अशोक कुमार का कहना था कि आम व्यक्ति की उन्नति के लिए रोजगार पर समुचित ध्यान देने की जरूरत है।

संजीव कहते हैं कि युवा को अपने ही शहर में जब रोजगार मिलेगा, तभी उसका परिवार खुशहाल होगा। लल्ला का कहना था कि उद्योग धंधे लगने से ही यहां तरक्की होगी। विजय ने कहा कि विधायक ऐसा हो जो बेरोजगारी को दूर करने के लिए संकल्पित हो। पिंटू ने कहा कि विधायक जनता के मध्य रहकर काम करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed