फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The incident of robbery from a businessman became a challenge for the police

हाथरस : पुलिस के लिए चुनौती बनी कारोबारी से हुई लूट की घटना

Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The incident of robbery from a businessman became a challenge for the police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

व्यापारी के घर में घुसकर हुई लूट का मामला अनसुलझी पहेली बनकर रह गया है। हालांकि संजय कॉलोनी में हुई लूट की यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जिसका खुलासा नहीं हुआ है। ढाई साल पहले भी बदमाश तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन यह घटनाएं अभी तक अनसुलझी हैं।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस के सहयोग में सर्विलांस एवं एसओजी सहित करीब आधा दर्जन टीम गठित की हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी यह घटना पहेली बनी हुई है। गौरतलब है कि लूट की वारदात के बाद तत्कालीन कोतवाल को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 दिसंबर की रात को रामलीला मैदान के समीप संजय कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुसकर गृह स्वामी मनोज अग्रवाल को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने गृह स्वामी की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के लिए गठित टीमें आज तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई हैं। कोतवाली प्रभारी कृतपाल सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हर पहलू पर पुलिस मंथन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed