फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The importance of Ayurvedic medicines told to the students

हाथरस : विद्यार्थियों को बताया आयुर्वेदिक औषधियों का महत्व

Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The importance of Ayurvedic medicines told to the students
हाथरस : प्रेमरघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान बच्चो को पौधे वितरित करते अ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके तहत प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक औषधियों एवं पौधों का महत्व बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त व प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने मां सरस्वती व धन्वंतरि के छविचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में देवांशी, चित्रांशी, पूर्णिमा, तान्या, प्रांशु और गुंजन आदि छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी अतिथियों का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह एवं प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने अमृत महोत्सव का लक्ष्य और आयुर्वेदिक की विशिष्टता की जानकारी छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को दी। आयुर्वेदिक के ज्ञान विज्ञान से परिचय कराया।
विज्ञापन

डॉ. अभिनव राज, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. भरत शर्मा सहित कई चिकित्सकों ने आयुर्वेद के विभिन्न विभागों का परिचय कराते हुए आयुर्वेदिक औषधियों एवं पौधों का महत्व बताया। संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि आयुर्वेद हमारे लिए वरदान और निरोग रहने का मूल मंत्र है। वैदिक शास्त्र से उत्पन्न हुए आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाना हम सबके लिए गर्व की बात है। हमारे विद्यार्थी निश्चित रूप से इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय एवं शिक्षक बबिता भारद्वाज, रविकांत, निकिता गर्ग, कल्पना शर्मा, कमल दुबे, मेघा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने डायरेक्टर को पौधा भेंटकर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed