फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The Guru Pujan program of the Sangh took place in many places in the city with the fasting of national defense

हाथरस: राष्ट्र रक्षा के व्रत के साथ शहर में कई जगह हुआ संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम

Sun, 06 Sep 2020 10:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The Guru Pujan program of the Sangh took place in many places in the city with the fasting of national defense
हाथरस: गोपाल धाम में आयोजित संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल सदर विधायक हरीशंकर माहौर व अन - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले शहर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में नगर के स्वयंसेवकों ने पवित्र भगवा ध्वज के सामने अपनी समर्पण निधि अर्पित कर राष्ट्र रक्षा का व्रत लिया। इस कार्यक्रम के लिए नगर को चार भागों में बांटा गया। सुबह से ही सभी स्वयं सेवकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए गुरु पूजन की रस्म निभाई। कई नए स्वयंसेवकों ने भी गुरु पूजन किया। इस बार कोरोना के चलते बौद्धिक कार्यक्रम नहीं हो सका।

नगर में गोपाल धाम, कोठीवाल धर्मशाला, आर्यसमाज मंदिर, माहौर गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुख रूप से विभाग सह संपर्क प्रमुख अजय कुलश्रेष्ठ, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, जिला व्यवस्थापक राधेश्याम अग्रवाल, सह जिला कार्यवाह विष्णु वर्मा, सह जिला व्यवस्थापक मनीष अग्रवाल, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, सह नगर संघचालक डॉ. यूएस गौड़, सह नगर कार्यवाह उमाशंकर गुप्त, नगर प्रचार प्रमुख हिमांशु वर्मा, सुनीत आर्य, हिंदू जागरण मंच के अभिषेक आर्य, देवेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. पीपी सिंह, जुगनू, दीपक पवार, नितिन वार्ष्णेय, गिरीश रावत, अमन बंसल, कपिल खंडेलवाल, आनंद गोयल, अंकुर, संदीप, लक्ष्मीकांत दीक्षित, कन्हैया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed