फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The government sought a report of financial assistance to the migrant workers account

हाथरस:प्रवासी श्रमिकों के खाते में पहुंची आर्थिक मदद की शासन ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The government sought a report of financial assistance to the migrant workers account
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रवासी श्रमिकों को दी गई आर्थिक मदद के बारे में शासन ने रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में कितने श्रमिकों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई और कितनों के खाते में धनराशि पहुंची, इसका पूरा ब्योरा मांगा गया है। विभागीय अधिकारी इस डाटा को तैयार करने में जुट गए हैं।
शासन के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई थी। यहां जिले में 1811 प्रवासी श्रमिकों के खाते में आर्थिक मदद पहुंचाई गई। अब इस संबंध में शासन ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रवासी श्रमिकों के खाते में आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए। शासन ने जिले में कितने प्रवासी श्रमिकों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कितने श्रमिकों के खाते में धनराशि पहुंची और कितने श्रमिकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच पाई, इसका पूरा विवरण मांगा है। शासन ने यह भी कहा है कि जिन प्रवासी श्रमिकों के खाते में धनराशि तकनीकी कारणों से नहीं पहुंच पाई है ,उन प्रवासी श्रमिकों के खाते अपडेट कराकर धनराशि उपलब्ध कराई जाए। शासन स्तर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। प्रत्येक प्रवासी श्रमिक के खाते में धनराशि पहुंचने का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed