फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The government is monitoring the disposal of complaints

हाथरस: शिकायतों के निस्तारण की शासन से हो रही निगरानी

Sun, 20 Sep 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The government is monitoring the disposal of complaints
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण पर अब शासन स्तर से सीधी निगरानी रखी जा रही है। शासन स्तर से शिकायतों का निस्तारण होने के बाद उन शिकायतकर्ताओं से फोन और अन्य माध्यमों से इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य पोर्टल व अन्य माध्यमों से लोग अपनी शिकायतें शासन तक पहुंचाते हैं। निस्तारण के लिए यह शिकायतें पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारी को भेजी जाती हैं। इनका स्थलीय निरीक्षण कर इनको निस्तारित करने के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। इस क्रम में विभागीय अधिकारी इस पोर्टल पर ही शिकायत का निस्तारण कर अपनी आख्या देते हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है। कुछ शिकायतों में अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई है। लिहाजा शासन ने स्पष्ट कहा है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हर्गिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले सक्षम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed