{"_id":"5e2b3a978ebc3e4b2427b987","slug":"hathras-the-girl-was-electrocuted-by-the-rod-of-heating-water-death-hathras-news-ali224943722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पानी गर्म करने की रॉड से बच्ची को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पानी गर्म करने की रॉड से बच्ची को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
पानी गर्म करने वाली रॉड से बच्ची को लगा करंट, मौत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की माहेश्वरी कॉलोनी में हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की माहेश्वरी कॉलोनी में पानी गर्म करने वाली रॉड (इमरसन रॉड) से तीन साल की बच्ची को करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव लेकर परिजन घर चले गए।
इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा के घर में शुक्रवार को इमरसन रॉड से पानी गर्म हो रहा था। इस बीच सचिन शर्मा की तीन साल की बेटी नैना उस जगह पर आ गई। गर्म पानी हो रहा था। बच्ची ने पानी में हाथ दे दिया, जिससे उसे करंट लगा और बेहोशी की हालत में वहीं गिर गई। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए और बच्ची को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे।
यहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्ची का शव लेकर घर चले गए। शव के घर पहुंचते ही करते के लिए कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की मौके पर काफी भीड़ लग गई। बच्ची की मौत पर सभी की आंखें नम हो गईं।