फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The girl student who came to attend the rally fainted

हाथरस : रैली में शामिल होने आई छात्रा हुई बेहोश

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The girl student who came to attend the rally fainted
हाथरस : रैली के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मधुगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र में बेंच पर लेटी छात्रा। संवा - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए निकाली जागरुकता रैली में शुक्रवार को शामिल होने आई छात्रा अचानक बेहोश हो गई। यह देखकर उसके साथ आईं शिक्षिका ने उसे नगरीय स्वास्थ्य इकाई पहुंचाया।
यह रैली सीएमओ दफ्तर परिसर से सुबह 10 बजे निकाली जानी थी। इसमें सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को शामिल किए जाने के लिए सुबह नौ बजे ही बुला लिया गया, जबकि सदर विधायक अंजुला माहौर को 10 बजे रैली निकालने की सूचना दी गई। काफी देर तक हल्की धूप में छात्राएं खड़ीं रहीं। करीब साढ़े 10 बजे एक छात्रा गश खाकर वहीं गिर गई। यह देखकर वहां पर मौजूद शिक्षिकाओं के होश उड़ गए और फिर छात्राओं को वहां से हटाकर पेड़ की छांव में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

बेहोश हुई छात्रा को नगरीय स्वास्थ्य इकाई में उपचार दिया गया। इस बीच करीब सवा 11 बजे सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर पहुंचीं। उन्होंने फीता काटकर रैली का शुभारंभ किया। विधायक से देरी से आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे यह पता चला भीड़ थोड़ी कम है। सभी लोग इकट्ठा हो जाएं, इस इंतजार की वजह से आने में देर हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस मामले को एक-दूसरे पर टालते हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed