{"_id":"6262eb2df04e2356d85088be","slug":"hathras-the-game-of-cheating-going-on-at-petrol-pumps-hathras-news-ali289886114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेट्रोल पंपों पर चल रहा घटतौली का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेट्रोल पंपों पर चल रहा घटतौली का खेल
विज्ञापन
हाथरस : पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देेश पर जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर जांच कराई। इस दौरान बरेली-मथुरा रोड पर संचालित मैसर्स श्रीराम इंडियन ऑयल हतीसा, तिवारी फिलिंग स्टेशन हतीसा, एग्रो सर्विस सेंटर मधुगढ़ी, आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन मुरसान, माया देवी फिलिंग स्टेशन नगला शीशम एवं पुष्प इंडियन ऑयल टिमरली का निरीक्षण किया। सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की माप पांच लीटर के मापक से कराने पर डिलीवरी मानक में पाई गई।
डीएसओ ने बताया कि निरीक्षण में श्रीराम इंडियन ऑयल पर वाहनों में भरे जाने वाली हवा की मशीन खराब पाई गई। एस्सार कंपनी के तिवारी फिलिंग स्टेशन पर डिस्पेंसिंग यूनिटों पर डीजल और पेट्रोल लिखा नहीं पाया गया। दैनिक डेनिसिटी रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। इंडियन ऑयल कंपनी के मुरसान स्थित आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन पर दैनिक स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले।
एस्सार कंपनी के माया देवी फिलिंग स्टेशन पर शौचालय साफ नहीं मिला। आपातकालीन नंबर प्रदर्शित नहीं पाए गए। वाहनों में भरी जाने वाली हवा की मशीन खराब मिली। इन सभी छह पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की माप पांच लीटर के मापक से कराने पर डिलीवरी मानक के अनुरूप मिली। जिन पेट्रोल पंपों पर आवश्यक सेवाएं अपूर्ण मिली हैं, उनके खिलाफ शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। टीम में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट वेद सिंह चौहान, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक डीके दीक्षित आदि मौजूद थे। संवाद